डलमऊ: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक
डलमऊ की मिशन शक्ति टीम ने शांति मनोहर इंटर कॉलेज एवं भागीरथी इंटर कॉलेज में छात्राओं और शिक्षकों को महिला सुरक्षा, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112, 1098 आदि) तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। साथ ही डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी, हेल्पलाइन 1930 और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।