मालथोन: मालथौन तहसील कार्यालय परिसर में पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे
Malthon, Sagar | Aug 5, 2026 मालथौन तहसील क्षेत्र के समस्त पटवारी कलमबंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है उन्होंने तहसीलदार मालथौन को मांग पत्र सौंपकर कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है तहसील परिसर में समस्त पटवारी बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं।पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने से राजस्व सम्बधी काम काज ठप हो गए। जिसको लेकर किसानों को परेशानी उठानी पड़ेगी।