रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 14 अगस्त को भस्मनपुट्टी पुल के समीप एक बस से संदिग्ध छह लोगों को उतारकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान तीन लोगों के बैग से 25.89 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12.94 लाख रुपये बताई गई है।