कोंडागांव: कोंडागांव में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस, शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण पर दिया गया जोर
अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित चौपाटी मैदान में भव्य सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने आदिवासी समाज के इतिहास, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।