सिहोरा: ग्राम ताला देवरी में किसान के घर से 12 बोरी उड़द चोरी
गोसलपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम ताला देवरी निवासी कृषक मुनीम पटेल पिता ईश्वर दास पटेल के घर के पीछे दहलान में रखी उड़द की 12 बोरी अज्ञात चोर रात में चुरा ले गए। इस मामले की पीड़ित किसान ने गोसलपुर पुलिस थाने में बुधवार को शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस चोरों का पता लगाने में लगी हुई है।