नवादाचचेरे भाई ने पिटाई कर हत्या कर दी,11 वर्षीय मासूम अनाथ, घर का इकलौता था कमाने वाला, दूध बेचकर परिवार का गुज़ारा करता था
नवादा में पड़ोसी पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा डीह गांव की है, जहां मंगलवार की सुबह घर में युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुकेश सिंह के रूप में हुई है, जो दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के 11 वर्षीय बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजनों का आरोप है कि नल-जल के पानी को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मुकेश की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।