सोरांव: मऊआइमा इलाके के मगनपुर गांव के समीप दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, एक की हालत गंभीर
मऊआइमा थाना क्षेत्र के मगनपुर में नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगनपुर नेशनल हाईवे पर आयशा हॉस्पिटल के पास एक मोटरसाइकिल गलत साइड से आ रही थी। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।