Public App Logo
मध्य प्रदेश के इंदौर में मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में टिकट कटने को लेकर दिख रही नाराजगी पर विजयवर्गीय ने साफ कहा कि यह हमारे लिए बहुत छोटी बात है और हम सब मिलकर इसे संभाल लेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है और यहां आंतरिक लोकतंत्र है। कार्यकर्ताओं से बैठकर बात की जाएगी और सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। कैलाश विजयवर्गीय ने अभी से भविष्यवाणी कर दी है कि आशुतोष तिवारी भारी वोटों से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। टिकट बदलने की मांग कर रहे नेताओं को कड़ा संदेश देते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया कि बीजेपी में एक बार टिकट घोषित होने के बाद उसे बदलने की कोई परंपरा नहीं रही है, इसलिए टिकट बदलने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि 230 सीटों के लिए 2000 लोग तैयारी करते हैं, लेकिन टिकट किसी एक को ही मिलता है। पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और नरोत्तम मिश्रा समेत सभी सीनियर कार्यकर्ता पार्टी के फैसले का पालन करते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे। #KailashVijayvargiya #DatiaBypoll #MadhyaPradeshPolitics #BJP #NarottamMishra #AshutoshTiwari #MPNews #ViralVideo #Election2026 #FatafatNews - Ambikapur News