महोबा: महोबा के करहरा कलां गांव में बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Aug 15, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के करहरा कलां गांव निवासी 65 वर्षीय कैलाश अहिरवार पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल नामक बुजुर्ग ने घर के अन्दर ही फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। बुजुर्ग की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।