मुंगावली: मुंगावली में अहिंसा दिवस पर दो अक्टूबर को निकलेगी विमानोत्सव की भव्य शोभायात्रा
मुंगावली में अहिंसा दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर को श्री 1008 शीतलनाथ जी मंदिर के विमानोत्सव की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। गुरुवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार शोभायात्रा दोपहर 12 बजे पुराने बाजार से शुरू होकर नया बाजार और बस स्टैंड होते हुए नगर परिषद ग्राउंड पहुंचेगी। यहां श्री जी का अभिषेक और शांतिधारा के साथ प्रवचन होंगे।