श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने वाहन जांच अभियान में ₹69,000 का जुर्माना वसूला
श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को एक बजे थाना क्षेत्र के सुभाषचंद्र बोस चौक, जगैली, दस नंबर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 69 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अपर थानाध्यक्ष सुधा रानी ने बताया कि एसआई अरुण कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान वाहनों की जांच की।