गोविंदगढ़: 9 साल से फरार गौ-तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, गोविंदगढ़ पुलिस ने किया दबोच
गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने गौ-तस्करी के मामले में पिछले 9 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महबूब खां (65) निवासी घाटमीका, पहाड़ी, जिला डीग को गिरफ्तार किया। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था।