गुमला: उर्मी बायपास के समीप ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
Gumla, Gumla | Aug 12, 2026 सदर थाना क्षेत्र के बिंदा पंचायत निवासी 26 वर्षीय सूरज उरांव की मंगलवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना रात करीब 8:30 बजे उर्मी बायपास चौक के समीप हुई। सूरज उरांव अपनी पत्नी और एक माह के बच्चे से मिलने सिसई थाना क्षेत्र के पंडरानी गांव स्थित ससुराल जा रहा था। इसी दौरान उर्मी बायपास चौक के पास एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और फरार हो गया।