चौरीचौरा: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की हुई मौत
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सतहवा रेलवे क्रासिंग से करीब चार सौ मीटर पूरब गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष है। उसने लाल रंग की शर्ट पहना था।