हमीरपुर: सदर कोतवाली में तैनात दरोगा पर भ्रष्टाचार का अभियोग दर्ज किया गया
हमीरपुर सदर कोतवाली में तैनात दरोगा के खिलाफ दो पक्षों में विवाद के मामले से नाम हटाने के लिए पचास हजार रूपये मागने का इल्ज़ाम है। तीस हजार रूपये नगद , पन्द्रह हजार ऑनलाइन दिया। दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का अभियोग दर्ज किया गया है। यह जानकारी शनिवार को दो बजे मिली।