हाथरस: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर फांसी लगाकर हत्या का लगाया आरोप
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव गुबरारी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने का ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है। इलाका पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर सदर तहसीलदार भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।