मखदुमपुर: बंदेया गांव में पेयजल संकट गहराया, 15 दिनों से बंद है नल जल सेवा
मखदुमपुर प्रखंड के बंदेया गांव में इन दोनों पेय जल संकट गहरा गया है, गांव में लगे नल जल की टंकी 15 दिनों से बंद पड़ा है, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है, रविवार के दिन 2 बजे ग्रामीणों ने बताया की नल जल लगभग 15 दिनों से अधिक से बंद है, जिसे बनवाने के लिए बीडीओ से लेकर डीएम तक आवेदन दे चुके है।