बड़वारा: स्वतंत्रता दिवस पर समाज सेवा विकास संस्था की अनूठी पहल: बड़वारा में बुजुर्गों का किया सम्मान, बताया 'अमूल्य धरोहर'
Badwara, Katni | Aug 16, 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाज सेवा विकास संस्था की टीम ने एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल करते हुए बड़वारा क्षेत्र के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग नागरिकों का सम्मान किया। संस्था के सदस्यों ने घर-घर और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उन्हें शॉल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।