रतनी फरीदपुर: नेहालपुर विद्यालय में विवाद के बाद परसबिगहा पुलिस ने युवक को कट्टा, कारतूस के साथ पकड़ा, बाइक भी जब्त की
जहानाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परसबिगहा थाना क्षेत्र के ज्ञान भारती उच्य विद्यालय नेहालपुर से एक युवक को देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को विद्यालय परिसर में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस को देखकर युवक मोटरसाइकिल से भागने लगा, जिसे जवानों ने पकड़ लिया।