Public App Logo
हल्द्वानी में आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने मंडल के सभी एसएसपी और एसपी के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। आईजी ने एक वर्ष से अधिक पुरानी सभी विवेचनाओं को जल्द पूरा करने, महिला अपराधों में तेजी से कार्रवाई करने और साइबर अपराध के मामलों में रिकवरी पर विशेष ध्यान देने को कहा। चोरी की पुरानी घटनाओं के खुलासे और बढ़ते नशे के खिलाफ सभी जिलों की पुलिस को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। आईजी के मुताबिक एनडीपीएस के मामलों में अब तक 382 मुकदमे दर्ज कर 519 तस्करों पर कार्रवाई की गई है, जबकि 12 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। #Haldwani #KumaonPolice #NiveditaKukreti #UttarakhandPolice #CrimeReview #CyberCrime #DrugFreeUttarakhand #DrugCrime #WomenSafety #LawAndOrder #CrimeNews #PoliceAction #UttarakhandNews #HaldwaniNews #LatestNews #BreakingNews #HaldwaniExpressNews - Haldwani News