बक्सर: बक्सर में दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान मोर्चा की बैठक, पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने का निर्णय
Buxar, Buxar | Oct 4, 2026 बक्सर स्टेशन रोड स्थित वृंदावन वाटिका सभाकक्ष में रविवार को दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता जिला संयोजक सरोज राजभर ने की। संचालन मदन पाल ने किया। बैठक में संगठन को प्रखंड, विधानसभा और पंचायत स्तर पर मजबूत करने पर चर्चा हुई। तय हुआ कि पंचायत स्तर पर सक्रिय लोगों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।