घोड़ाडोंगरी: महिला से सोने की चैन झपटने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने बाल अपचारी की जानकारी पर किया गिरफ्तार
थाना सारनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंधेरे में 62 वर्षीय महिला से सोने की चैन झपटकर फरार हुए मुख्य आरोपी राहुल उर्फ कटप्पा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से झपटी गई सोने की चैन का एक टुकड़ा भी बरामद किया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की थी।