हसनपुर: हसनपुर के गांव रुखालू के मुख्य रास्ते पर जलभराव, ग्रामीणों में बढ़ा रोष
हसनपुर। क्षेत्र के गांव रुखालू के मुख्य रास्ते पर जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं। समस्या से नाराज ग्रामीणों और एक महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो के माध्यम से अधिकारियों से गांव में जल निकासी और अन्य विकास कार्य कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है।