बालोद: शिकार करने से पहले पकड़ा गया शिकारी, जाल, गुलेल, मिट्टी की गोलियां, टंगिया-गैंती बरामद, जेल भेजने की तैयारी
Balod, Balod | Aug 16, 2026 अवैध शिकार की सूचना पर गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने शिकार करने से पहले ही एक शिकारी को पकड़ लिया। आरोपी ने वन्य जीवों के शिकार के लिए जंगल में जाल बिछाकर रखा था, लेकिन किसी वन्य जीव के फंसने से पहले ही वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। मामला डौंडी वन परिक्षेत्र के चिहरो कक्ष क्रमांक 126 आरएफ का है।