तिलहर: निगोही-बीसलपुर मार्ग पर पिपरिया उदयभानपुर के पास घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
तिलहर (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव ढकिया रघा निवासी सचिन (24) पुत्र ओमकार की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। सचिन अपनी ससुराल पीलीभीत के दियूरिया थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया खंजनपुर गए थे। वहां से बाइक से लौटते समय रात करीब नौ बजे निगोही-बीसलपुर मार्ग पर पिपरिया उदयभानपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।