कोईलवर: मानिकपुर-पचरुखिया में बिजली चोरी पकड़ी गई, चार लोगों पर दर्ज की गई प्राथमिकी
बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में विभाग ने मानिकपुर और पचरुखिया गांव में कार्रवाई करते हुए चार उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। गीधा के कनीय विद्युत अभियंता ने गुरुवार शाम सात बजे इसकी जानकारी दी। छापेमारी के दौरान एलटी तार में टेम्परिंग कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया गया। विभाग ने विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज की।