गोरखपुर: गोरखपुर में सीएम योगी ने कहा- दिव्यांग पेंशन फिर बढ़ाएंगे, हर विधानसभा में कैंप लगाकर दिव्यांगों को योजनाओं से जोड़ेंगे
सीएम योगी ने दिव्यांगजनों की पेंशन में एक बार फिर बढ़ोतरी के संकेत दिए।उन्होंने कहा कि पहले 300 रुपए पेंशन मिलती थी।सरकार ने इसे पहले 500 और फिर एक हजार रुपए किया।अब कुछ दिनों में इसमें फिर बढ़ोतरी करने जा रहे हैं।दिव्यंजनो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 509 दिव्यांगजनों को 664 सहायक उपकरण वितरण किए।