पलिया: पलिया में भव्य तिरंगा यात्रा, नगर देशभक्ति के नारों से गूंजा
पलिया कलां में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा की ओर से गुरुवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए नगर में आगे बढ़े।