फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन पुल के नीचे से दो बाइक तस्करों को 16.92 ग्राम हीरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Aug 13, 2026 नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान 16.92 ग्राम हीरोइन के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी दरभंगी राय का पुत्र गणेश राय व मुनरिक राय का पुत्र गणेश राय है।थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि दोनों गिरफ्तार तस्कर को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।