कांके: पिठोरिया-पतरातू मुख्य मार्ग पर चलाया गया अपराध निरोधी अभियान
Kanke, Ranchi | Sep 29, 2026 पिठोरिया-पतरातू मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात करीब दस बजे एंटी क्राइम चेकिंग चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया, चारपहिया समेत अन्य वाहनों को रोककर आवश्यक कागजात और अन्य बिंदुओं की जांच की। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध वाहनों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।