भोगांव: नगला ठकुरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित, मिशन अमर शहीद-अमर जवान टीम ने शहीदों को किया नमन
न्याय पंचायत परोंखा के अंतर्गत राष्ट्रधर्म स्थल नगला ठकुरी में स्वतंत्रता दिवस श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मिशन अमर शहीद-अमर जवान की टीम, स्थानीय युवाओं और बच्चों ने राष्ट्रदेव का पूजन कर देश के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।