इटारसी: ऑर्डनेंस फैक्ट्री बाजार क्षेत्र मे दो दुकानो मे चोरो ने किया हाथ साफ, ताले तोड़कर नगदी कपड़े और खाने का सामान ले गए चोर
इटारसी के पास स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री के बाजार में रविवार सोमवार दरमियानी रात को चोरों ने दो दुकानों पर हाथ साफ कर दिया। दोपहर करीब 12.30 मिली जानकारी मुताबिक ताले तोड़कर पांच हजार रूपए नगदी, खाने का सामान और कपड़े ले गए। घटना सिक्योरिटी सेल से कुछ ही दूरी पर हुई। चोरी के बाद व्यापारियों में नाराजगी है। पथरोटा थाना प्रभारी सुरेखा पुष्टि की है।