सिकंदराराऊ: कासगंज रोड पर दो सड़क दुर्घटनाओं में चार कांवड़िया हुए घायल, 2 को गंभीर हालत में किया गया रेफर
कुकरगवां निवासी 3 लोग सोरों जी के गंगाघाट से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। अगसौली चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों कांवड़िये घायल हो गए। नावली लालपुर के पास भरतपुर, राजस्थान के कावड़िया सुखवीर सिंह को भी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सभी घायलों को पुलिस द्वारा सीएचसी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने 2 को रेफर कर दिया है।