बबेरू: बबेरू कस्बे के कृष्ण नगर मोहल्ले में 14 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
Baberu, Banda | Aug 15, 2026 बबेरू कस्बे कृष्ण नगर नहर कोठी मोहल्ला मे शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि को 14 वर्षीय अमन कुमार पुत्र प्यारेलाल प्रजापति ने अपने घर के बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सुबह दरवाजा न खुलने पर पिता ने अंदर देखा तो अमन का शव फांसी के फंदे मे लटका हुआ था, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और फोरेंसिक टीम और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।