कोईलवर: कोईलवर में शहीद कपिलदेव राम का 84वां शहादत दिवस मनाया गया
1942 के क्रांति आंदोलन के वीर सपूत शहीद कपिलदेव राम का 84वां शहादत दिवस शुक्रवार को मनाया गया। कोईलवर तीनमुहान स्थित शहीद कपिलदेव राम की प्रतिमा स्थल और टीबी सेनिटोरियम घाट के समीप स्थित स्मारक स्थल पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद कपिलदेव स्मारक संस्था के सचिव रमेश राम ने कार्यक्रम की जानकारी 5:00 बजे दी।