चैनपुर: बंदुआ गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर मादक पदार्थों के सेवन व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्णय लिया
चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बंदुआ गांव में नशाखोरी और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ग्रामीणों ने रविवार को एक बड़ी और सराहनीय पहल की है। गांव को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से बंदुआ राम मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में गांव के सभी समुदाय के लोगों ने एक मंच पर आकर एकजुटता दिखाई और क्षेत्र में गांजा, दारू, तथा हेरोइन जैसे जानलेवा मादक पदार्थों के सेवन