सरस्वती शिशु मंदिर, बोरिया खुर्द में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। 🇮🇳
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद महोदया श्रीमती सुषमा तिलक साहू जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के संयोजक श्री खेमराज बाकरे जी, प्रधानाचार्य,सुश्री ढेरहिन धीवर जी, श्री ललित धीवर जी, श्री दिलीप धीवर जी,वार्ड के सम्मानित जन श्री रोमन बीजोप्रधान जी, श्री राजेंद्र साहू जी, श्री मिथिलेश सिंह जी, अन्य व पालकगण तथा विद्यालय के दीदी-आचार्य एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।
सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🇮🇳🙏
जय हिंद! 🇮🇳
#छत्तीसगढ़ #raipur #news
Raipur, Raipur | Aug 15, 2026