सासनी: रिमझिम बारिश के चलते एक मकान की छत भरभरा कर गिरी, बाल-बाल बचा परिवार, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ हुई एकत्रित
Sasni, Hathras | Sep 27, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव पट्टी फतेली नगला सेवा में लगातार हो रही रिमझिम बारिश के चलते एक मकान की भरभरा कर छत गिरने की घटना प्रकाश में आई है। मकान की छत गिरने के दौरान परिवार के सभी लोग साइड होने से कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से टल गया। छत गिरने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और परिवार को सुरक्षित निकाला गया।