सहारनपुर: कलेक्ट्रेट में भाकियू टिकैत ने तिरंगा मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को 18 मांगों का सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) व संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर गुरुवार दोपहर 1:00 बजे सहारनपुर में टैक्टर तिरंगा मार्च निकाला गया। मलीपुर रोड से कलेक्ट्रेट तक चली यात्रा में जय जवान-जय किसान, इंकलाब जिंदाबाद व भारत माता की जय के नारे गूँजे। मार्च का नेतृत्व सुखवीर सिंह, नीरज उर्फ आशू चौधरी, जाहिर तुर्की, अमित मुखिया सहित अन्य नेताओं ने किया।