बहेड़ी: मोहम्मद पुर में अपनी ज़मीन पर टिन शेड डालकर परिवार सहित रह रहे गरीब को परेशान कर रहा दबंग
बहेड़ी नगर के मोहल्ला मोहम्मदपुर निवासी ज़ाहिद अली के मुताबिक उन्होंने वर्षों पहले मोहम्मदपुर में ही एक ज़मीन खरीदी थी जिसके दस्तावेज उनके पास हैं पीड़ित के मुताबिक उस ज़मीन पर टिन शेड आदि डालकर पर वो अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ काफी समय रहते चले आ रहे हैं उनका आरोप है कि एक दबंग ज़मीन को अपनी बताते हुए झूठी शिकायतें कर रहा है ।