कोरबा: डीडी रोड पर प्लाई-ग्लास की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Korba, Korba | Aug 15, 2026 कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के डीडीएम रोड पर स्वतंत्रता दिवस की सुबह प्लाईवाले बाय एसएसएआई ग्लास की दुकान में अचानक आग लग गई।मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में बोर्ड और दुकान के अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। दुकान में प्लाई, ग्लास और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने का खतरा था।