देहरादून। श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर की पावन भव्य शोभा यात्रा' उस समय और भी अधिक दिव्य और आलौकिक हो उठी, जब आसमान से हेलीकॉप्टर द्वारा श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। इस विहंगम और मनोहारी दृश्य ने वहां मौजूद समस्त शिव भक्तों को एक आनंदित करने वाले पल की अनुभूति कराई। आसमान से आशीर्वाद स्वरूप हुई फूलों की इस वर्षा ने यात्रा के उल्लास को दोगुना कर दिया, जिससे पूरा माहौल शिवमय और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Tapkeshwertemple #viralvideo