तोकापाल: टीबी के मरीज का ब्रेन ऑपरेशन हुआ, अब 28 साल का आदिवासी युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है
Tokapal, Bastar | Aug 16, 2026 डिमरापाल स्थित कोंटीनेटल अस्पताल में इलाज के नाम पर गरीब आदिवासी परिवार को कथित तौर पर भारी परेशानी और आर्थिक संकट में डालने का मामला सामने आया है। करकापाल के बड़ेपारा निवासी 28 वर्षीय मजदूर भोला कश्यप आज जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। परिजनों का आरोप है कि टीबी की बीमारी से पीड़ित भोला को इलाज के दौरान अचानक ब्रेन में पानी भरने की बात कहकर ऑपरेशन किया गया।