कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश
बैकुंठपुर अनुविभागीय राजस्व कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने किया निरीक्षण। राजस्व प्रकरणों, लंबित मामलों और कार्यालयीन व्यवस्थाओं की ली जानकारी।
अभिलेखों में समय पर प्रविष्टियां एवं अद्यतन कार्यवाही नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए लापरवाही पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को जिम्मेदारी के साथ त्वरित गति से कार्य करने तथा लिपिकों को कम्प्यूटर कार्य में दक्ष बनाने पर दिया जोर।
1 views | Korea, Chhattisgarh | Aug 19, 2026