दिनारा: दिनारा अहरांव लाल ने किया कमाल, जापान में बने क्रिकेटर, पैतृक गांव में खुशी की लहर
Dinara, Rohtas | Sep 22, 2026 दिनारा प्रखंड के नटवार थाना क्षेत्र के अहरांव गांव के रहने वाले अभिषेक आनंद ने जापान में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। आईआईटी से पढ़ाई करने वाले अभिषेक अब जापान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाले मैत्री मुकाबले से पहले उनका नाम चर्चा में है। अभिषेक का क्रिकेट से जुड़ाव बचपन में बिहार से ही शुरू हुआ है।