महरौनी: ग्राम सिंदवाहा निवासी 25 वर्षीय महिला को घर में काम करते समय सर्प ने डंसा, जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा निवासी गुड्डी पत्नी नंदकिशोर उम्र करीबन 25 वर्ष को शुक्रवार दोपहर के समय सर्प ने डस लिया। उसके परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार जारी था।