ऊन: ऊन निवासी व्यक्ति को पुलिस ने अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार, 20 पव्वे देशी शराब बरामद
Un, Shamli | Aug 16, 2026 शामली जिले के झिंझाना थाने की ऊन चौकी पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस पार्टी ने ऊन के मोहल्ला रविदासपुरी निवासी गोविंद पुत्र सुरेश नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है। केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।