जैतपुर: गिरवा-बेलिया में भालू की दस्तक, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, कराई जा रही मुनादी
केशवाही वन परिक्षेत्र के गिरवा और बेलिया गांव के पास भालू के विचरण से ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। वन विभाग ने दो विशेष टीमें तैनात कर भालू की ट्रैकिंग शुरू की है। बीट गार्ड और सुरक्षा श्रमिक निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीणों को सावधान रहने के लिए मुनादी कराई जा रही है। जगह जगह मुनादी करवाई जा रही है।वीडीओ मंगलवार सुबह 7 बजे सामने आया है।