रामगंजमण्डी: जमीन ट्रांसफर पर शुल्क का विरोध, किसानों ने लोकसभा अध्यक्ष को कोटा में सौंपा ज्ञापन
रामगंजमंडी के भारतीय किसान संघ की ओर से किसानों की जमीन के क्रय-विक्रय एवं हक त्याग में आ रही परेशानी को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कोटा में ज्ञापन सौंपा गया। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे कृषि विपणन प्रमुख प्रहलाद धाकड़ ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा 1 अक्टूबर 2025 से 2 हजार वर्गमीटर से कम क्षेत्रफल वाली जमीन के हस्तांतरण पर वर्गफुट के आधार पर शुल्क वसूला