बिजावर: बिजावर में विद्युत विभाग ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर लगाया शिविर
बिजावर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्युत विभाग परिसर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर शिविर आयोजित किया गया। विधायक पुत्र अभिराम शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने, योजना की प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे जानकारी दी।